रोहिणी-लालू यादव के रिश्ते पर सम्राट चौधरी का आपत्तिजनक बयान

0
128
Pic credit: Jagran

देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी चरम सीमा पर हैं। इसी बीच सारे राजनैतिक पार्टी एक दूसरे पर टीका-टिप्पणी कर रही हैं। तभी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का एक आपत्तिजनक बयान आता है, जिसमें मीडिया से बात-चीत करते वक्त उन्होंने लालू यादव एवम उनकी बेटी रोहिणी के रिश्ते पर सवाल उठाया है और कहा है कि जो इंसान अपनी बेटी को भी नही छोड़ा उससे क्या उम्मीद, लालू यादव ने बेटी रोहिणी को राजनीति में लाने के लिए पहले उससे किडनी ली फिर उसे राजनीति में ला रहे हैं।

इस बयान के बाद विपक्षी नेताओ का पलटवार जारी हो गया हैं, मनोज झा (राजद, सांसद) ने कहा कि लोग बयान देते वक्त मानवता को भी भूल जाते हैं और इस तरीके का ओछा कमेंट करते हैं। इस मामले पर बीजेपी की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैं।