ऐसा माना जाता हैं कि लोकसभा चुनाव में बिहार एक अहम भूमिका निभाता है, इसलिए यह बहुत ज़रूरी है जानना कि किस पार्टी को कितने सीट मिले। बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीट हैं, जिसमें सबसे ज्यादा सीट राजद को मिला हैं, राजद के पास कुल 26 सीट हैं। वही कांग्रेस को 9 सीट मिली हैं और लेफ्ट पार्टियों को पांच सीटें। वही यह बताया जा रहा हैं की इस बार इंडिया ब्लॉक में शामिल होने से पप्पू यादव को घाटा हुआ है क्योंकि उन्हें कांग्रेस के तरफ से पूर्णिया से चुनाव लड़ना था लेकिन वह सीट राजद को से दी गई है। वही इस बार बेगूसराय की सीट सीपीआई को मिली हैं जिसके वजह से कन्हैया भी बेगूसराय से चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं।
सवाल यह भी उठाए जा रहे हैं की आखिर कांग्रेस जो की देश स्तरीय पार्टी हैं उन्हें इतनी कम सीटें क्यों मिली हैं? इस पर कांग्रेस की स्थिति बिहार में देखने लायक हैं, जहां के आंकड़े यह बताते हैं कि कांग्रेस बिहार में उतनी मजबूत नही हैं जितनी की राजद।
