दिल्ली: लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी vs कन्हैया कुमार

0
117
Pic Credit: India Today
लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, इसी में दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सीटों पर बीजेपी vs कांग्रेस की रेस में इस बार मनोज तिवारी vs कन्हैया कुमार है।

मनोज तिवारी एक भोजपुरी गायक है और दो बार से नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से सांसद भी है। वही कन्हैया कुमार जेएनयूएसयू के पूर्व छात्र अध्यक्ष है, और 2019 के चुनाव में सीपीआई पार्टी से बेगूसराय से चुनाव भी लड़ चुके है। वर्तमान में कन्हैया कुमार कांग्रेस के सदस्य है।

मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार अक्सर चर्चाओं में रहते है, जहां मनोज तिवारी अपने भोजपुरी गानों के वजह से सुर्खियां बटोरते है, वहीं कन्हैया कुमार अपने भाषणों के वजह से चर्चा में रहते है। यदि पृष्टभूमि की बात की जाए तो मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार दोनो का ही दिल्ली से वास्ता जन्म से नही है, मनोज तिवारी उत्तर प्रदेश से है, वही कन्हैया कुमार बिहार से है, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार संसद नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कौन जाएगा, क्या दिल्ली की जनता अपने पुराने सांसद को चुनेगी या इस बार नए को मौका देगी।