अरविंद केजरीवाल का इस्तीफ़ा, आतिशी बनी मुख्यमंत्री

0
182
pic credit: NDTV

आज यानि कि 17 सितंबर दिल्ली की राजनीति के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है, आज के दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है, उसके बाद उन्हीं के पार्टी की सदस्य आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसी के साथ आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई है। बता दे कि आतिशी की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से लेकर दुनिया के चर्चित विश्विद्यालयों में से ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से हुई है। आतिशी आम आदमी पार्टी से 2013 से जुड़ी है और साल 2020 में दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ी और वर्तमान में वहां से विधायक है। साल 2023 में आतिशी दिल्ली की शिक्षा मंत्री बनी और साल 2024 में वह मुख्यमंत्री बनी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री बनने पर पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद दिया है और कहा है कि यह आम आदमी पार्टी में ही हो सकता है कि फर्स्ट टाइम पॉलिटीशियन को मुख्यमंत्री बनाया जाए।

अब यह देखना है कि आगामी चुनाव में दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री चुनती है या नही।