
कल बिहार की राजनीति में एक और नया मोड़ आया, नीतीश कुमार बहुमत पाकर फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं, इस बार उन्होंने गठबंधन बीजेपी से किया है, इसके बाद विधानसभा में तेजस्वी यादव ने खूब नीतीश पर गरजा, उन्होंने खुद को राम का दर्जा दिया और बोला कि नीतीश कुमार जी दशरथ है जो राम को वनवास नही भेजना चाहते थे लेकिन कैकयी भेजना चाहती थी तो नीतीश कुमार को कैकईयो से बच कर रहना चाहिए, उन्होंने आगे यह भी बोला कि क्या मोदी जी गारंटी लेंगे की इस बार नीतीश कुमार नही पलटेंगे, उन्होंने नीतीश कुमार को अपना अभिभावक कहा और बोला कि किसी भी बात से यदि आपको नाराज़गी थी तो हमसे एक बार कहने तो आते आप बिना बात किए ही पार्टी बदल लिए, आगे जोड़ते हुए उन्होंने यह भी कहा है कि आपने कहा था कि मोदी सरकार के खिलाफ आप लड़ाई लड़ेंगे लेकिन कोई बात नही अब आपका भतीजा लड़ेगा।

