जानिए केजरीवाल ने क्या संदेश भिजवाया जेल से?

0
92
Pic credit: Business Today

जैसा की आप सभी को पता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया हैं, इसके बाद उनके पार्टी द्वारा एलान किया गया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही रहेंगे और वह जेल से ही सत्ता चलाएंगे, इसी बीच केजरीवाल जी की पत्नी ने एक वीडियो जारी की हैं, जिसमें वह केजरीवाल द्वारा दिए गए संदेश को बता रही है। केजरीवाल जेल से ही सत्ता चलाएंगे, उन्हें बिलकुल भी आश्चर्य नहीं हुआ कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया हैं देश में कुछ ऐसे अभावात्मक तत्व हैं जो उन्हें परेशान करना चाहते हैं, लेकिन वह परेशान होने वालों में से नहीं हैं, उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि वह दिल्ली की महिलाओं को प्रति माह १,००० रूपए देते रहेंगे, साथ ही साथ उन्होंने लोगों से उनकी रिहाई के लिए दुआ मांगने को कहा है।

इस संदेश से यह स्पष्ट है कि केजरीवाल के जज्बे कम नहीं हुए हैं, उन्होंने जेल से भी दिल्लीवालों को हिम्मत दी है कि उनके सेवा में कोई कमी नही रहेगी और वह जल्द ही जेल से वापस आएंगे। अब देखना यह है कि केजरीवाल को रिहाई कब मिलती हैं, और क्या उनके जेल जाने से लोकसभा चुनाव पर असर पड़ेगा।