बिहार में शिक्षकों की होली की छुट्टी रद्द हुई

0
178
Pic credit : Prabhat Khabar

जब पूरा देश होली मना रहा था तब बिहार के शिक्षक अपने–अपने सेंटर पर ट्रेनिंग ले रहे थे, दरअसल बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस के के पाठक ने बिहार के शिक्षकों की ट्रेनिंग डेट निकाली हैं जो की 25 मार्च से 30 मार्च के बीच में होगा। इसके बाद बिहार के शिक्षकों ने इस पर आपत्ति जताई है उनका मानना हैं कि त्योहार पर इस तरीके से ट्रेनिंग की डेट निकालना तुगलकी फरमान से कम नही हैं। इस क्रम में महिलाओं ने अपनी सुरक्षा पर भी सवाल उठाया है जो की हम देख सकते हैं कि होली के मौसम में महिलाओं के साथ छेड़खानी की समस्याएं और बढ़ जाती हैं।

Pic credit : Hindustan

शिक्षकों ने गिरिराज सिंह को फोन लगाया

बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह, जो कि बेगूसराय से सांसद हैं, इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, दरअसल शिक्षक वर्ग लगातार उन्हें फोन एवम मैसेज कर रहे थे इसके बाद गिरिराज सिंह ने कहा कि होली पर छुट्टी न देना सनातन धर्म पर हमला हैं।