क्या पप्पू यादव पूर्णिया से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे?

0
89
Pic source: Jagran

पप्पू यादव ने हाल ही में एलान किया था कि वह पूर्णिया, बिहार से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में उन्होंने अपने पार्टी, जन अधिकार पार्टी का विलय कांग्रेस में कर लिया हैं। लेकिन खबर यह आ रही हैं कि उस सीट से राजद ने अपना उम्मीदवार बीमा भारती को घोषित किया हैं। इसकी जानकारी खुद बीमा भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए से दिया हैं।

जानिए क्या हैं पप्पू यादव की प्रतिक्रिया?

इस प्रकरण के बाद पप्पू यादव की प्रतिक्रिया आई हैं और उन्होंने कहा हैं कि बीमा भारती उनके लिए परिवार जैसी हैं। वह किसी भी हालत में पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे, पिछले एक साल से वह पूर्णिया में ‘प्रणाम पूर्णिया आशीर्वाद यात्रा’ के तहत पूर्णिया में घूम रहे हैं। पूर्णिया के लोग उनको अपना बेटा मान चुकी हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का विश्वास मेरे साथ हैं, अब फैसला उनके हाथ में हैं।