जानिए, राष्ट्रपति के इस फ़ोटो से क्यों हो रहा है सोशल मीडिया पर विवाद?

0
112
Pic credit: Nagaland Tribune

कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सारे भारत रत्न पुरस्कारी व्यक्तियों को सम्मान मिला। इस बार सरकार ने 5 लोगो को भारत रत्न से नवाजा, जिनमें से एम एस स्वामीनाथन, एलके आडवाणी, चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिंह राव, कर्पूरी ठाकुर हैं। इन पांचों नाम में से केवल एलके आडवाणी हैं, जिन्हें उनके जीवन काल में पुरस्कार मिला, बाकि सभी को मरणोपरांत मिला। इसी क्रम में ख़राब स्वास्थ्य के कारण एलके आडवाणी राष्ट्रपति भवन नहीं आ पाए, उसके बाद पीएम मोदी एंड राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें उनके घर पहुंच कर पुरस्कार से सम्मानित किया। जिसके एक बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें यह दिख रहा हैं कि दो कुर्सियां हैं, उनमें से एक पर एल के आडवाणी और दूसरे पर पीएम मोदी बैठे हैं, वही बगल में राष्ट्रपति महोदया खड़ी हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई हैं, कोई यह कह रहा हैं कि प्रधानमंत्री के उपस्थिति में राष्ट्रपति क्यों खड़ी हैं? कोई कह रहा हैं की चूंकि वह एक आदिवासी समाज से आती हैं इसीलिए उनका अपमान किया। इस बात की सपष्टि फिलहाल सरकार के तरफ से नहीं आई है। अब इस बात का सटीक कारण नहीं मिल पाया है।